रखरखाव बॉक्स को बदलने के पहले निम्नलिखित निर्देशों को पढ़ें।
रखरखाव बॉक्स को गिराएं या इसे जोर से न झटकें।
चित्र में दिखाए गए खंडों को न छूएं। ऐसा करने पर सामान्य क्रिया रूक सकती है और आप को स्याही की दाग़ लग सकती है।
पुराने रख रखाव बॉक्स को तब तक न झुकाएं जब तक कि प्लास्टिक के थैले में इसे बंद न कर दें; अन्यथा स्याही टपक सकती है।
रखरखाव बॉक्स को सीधे सूरज की रौशनी से दूर रखें।
रखरखाव बॉक्स को उच्च या फ़्रीज करने वाले तापमान में संग्रहीत न करें।
उस रख रखाव बॉक्स को दोबारा उपयोग न करें जो निकाला जा चुका है और लंबे समय तक अलग रखा गया है। बॉक्स के अन्दर स्याही जम जाएगा और अधिक स्याही को अवशोषित नहीं किया जा सकता है।