|
आइटम |
सेटिंग मान और वर्णन |
|---|---|
|
Shared Folder Access Control |
|
|
Access |
चुनें कि शेयर किए गए फ़ोल्डर (निर्धारित) का इस्तेमाल करने की अनुमति उपयोगकर्ताओं को देनी है या नहीं। अगर आप Not Allowed को चुनते हैं, तो स्टोरेज फ़ंक्शन, प्रिंटर स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाता है। |
|
Operation Authority |
अगर आप शेयर किए गए फ़ोल्डर्स (निर्धारित) के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं, तो चुनें कि उपयोगकर्ता बॉक्स बनाने, उसमें बदलाव करने, और उसे हटाने का अधिकार सिर्फ़ व्यवस्थापकों को दिया जाए या उपयोगकर्ताओं को भी। अगर User को चुना जाता है, तो उपयोगकर्ता शेयर किए गए फ़ोल्डर (निर्धारित) से संबंधित कार्रवाइयां कर सकता है। अगर आप Administrator Only को चुनते हैं, तो शेयर किए गए फ़ोल्डर (निर्धारित) के लिए ऑपरेशन मेनू को प्रिंटर स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाता है और सिर्फ़ व्यवस्थापक के रूप में लॉग इन किए जाने पर ही मेनू दिखाया जाएगा। |
|
Automatic Delete Setting Authority |
अगर आप शेयर किए गए फ़ोल्डर (निर्धारित) के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं, तो चुनें कि स्टोर की गई फ़ाइलों को अपने-आप हटाने की सेटिंग का ऐक्सेस सिर्फ़ व्यवस्थापकों को देना है या उपयोगकर्ताओं को भी इसका ऐक्सेस देना है। अगर शेयर किए गए फ़ोल्डर के लिए ऑपरेशन की अनुमति सिर्फ़ व्यवस्थापक के लिए सेट की गई है, तो इस आइटम के लिए भी Administrator Only का चयन किया जाएगा। |
|
Shared Folder File Management |
|
|
Apply to All Shared Folders |
अगर आप नीचे सेट किए गए सार्वजनिक बॉक्स के लिए दस्तावेज़ को अपने-आप हटाने की सेटिंस का कॉन्टेंट सभी शेयर किए गए फ़ोल्डर में दिखाना चाहते हैं, तो इस आइटम का चयन करें। यह आइटम सेव नहीं किया गया है और प्रिंटर पर सेटिंग भेजे जाने पर चेक बॉक्स से चुने हुए का निशान हट जाएगा। |
|
Automatic File Deletion |
चुनें कि सेव की गई फ़ाइलों को अपने-आप हटाना है या नहीं। |
|
Unit |
अगर Automatic File Deletion चालू है, तो चुनें कि हर घंटे के हिसाब से या रोज़ाना के हिसाब से हटाना है। |
|
Period Until Deletion |
अगर Automatic File Deletion चालू है, तो सेट की गई इकाई के अनुसार हटाने का दिन या समय खास तौर पर बताएं। |
|
Personal Folder File Management |
|
|
Automatic File Deletion |
चुनें कि क्या व्यक्तिगत फ़ोल्डर फ़ाइल में सेव की गई फ़ाइलों को अपने-आप हटाना है। |
|
Unit |
अगर Automatic File Deletion चालू है, तो चुनें कि हर घंटे के हिसाब से या रोज़ाना के हिसाब से हटाना है। |
|
Period Until Deletion |
अगर Automatic File Deletion चालू है, तो सेट की गई इकाई के अनुसार हटाने का दिन या समय खास तौर पर बताएं। |
|
Additional Action |
|
|
Delete File after Output |
चुनें कि प्रिंट किए जाने या सेव किए जाने के बाद, फ़ाइलों को हटाना है या नहीं। |
|
Access Control |
तय करें कि आउटपुट के बाद फ़ाइलों को हटाने की सेटिंग को बदलने की अनुमति दी जाए या नहीं। जब अनुमत का चयन किया जाता है, तो फ़ाइल की सूची वाली स्क्रीन पर एक चेकबॉक्स दिखाई देता है, जिसके ज़रिए आप चुन सकते हैं कि प्रिंट करने या सेव किए जाने के बाद फ़ाइल को हटाना है या नहीं। |
|
Access from Web Config |
सेट करें कि उपयोगकर्ता को वेब कॉन्फ़िगरेशन का इस्तेमाल करके कंप्यूटर से स्टोरेज फ़ंक्शन को ऑपरेट करने की अनुमति दी जाए या नहीं। अगर आप Allowed को चुनते हैं, तो उपयोगकर्ता वेब कॉन्फ़िगरेशन स्क्रीन से Storage टैब पर जाकर, फ़ंक्शन को ऐक्सेस और इस्तेमाल कर पाएगा। अगर आप Allowed when Logged in को चुनते हैं, तो आप वेब कॉन्फ़िगरेशन का इस्तेमाल करके लॉग इन करने पर Storage टैब ऐक्सेस कर पाएंगे। सबसे पहले, आपको Product Security > Access Control Settings > Basic में इन सेटिंस को तय करना होगा।
अगर आप Not Allowed का चयन करते हैं, तो उपयोगकर्ता सिर्फ़ प्रिंटर पर स्टोरेज फ़ंक्शन को ऑपरेट कर सकता है। |