प्रिंटर सेटिंग की जाँच करें। व्यवस्थापक द्वारा प्रबंधित किए जाने वाले प्रिंटर सीमित हो सकते हैं, ताकि प्रिंटर सेटिंग बदली न जा सके। अगर आप प्रिंटर नहीं चला पा रहे हैं, तो व्यवस्थापक से संपर्क करें।
|
चेक पॉइंट |
समाधान |
|---|---|
|
प्रिटिंग शुरू नहीं होती है। |
हो सकता है कि प्रिंटर में अब भी बचा हुआ डेटा हो। प्रिंटर कतार को खोलें, और फिर प्रिंटर के काम की स्थिति की जाँच करें। अगर यह पूरा नहीं हुआ है और कोई गड़बड़ी दिख रही है, तो गड़बड़ी को दूर करें और उसे फिर से चालू करें या गड़बड़ी वाले काम को डिलीट करें, और फिर बाकी डेटा प्रिंट होना शुरू हो जाएगा। |
|
अगर डिफ़ॉल्ट प्रिंटर अधूरा या ऑफ़लाइन है, तो उसे Windows कंप्यूटर पर प्रिंटर सेटिंग में ऑनलाइन पर सेट करें। |
|
|
आउटपुट के लिए प्रिंटर और पोर्ट को सही ढंग से चुनें। |
|
|
आप जिस मेनू का उपयोग करना चाहते हैं वह प्रदर्शित नहीं हो रहा। |
एक्सेस नियंत्रण आपके व्यवस्थापक द्वारा सेट किया गया है। अनुपलब्ध मेनू का उपयोग करने के लिए आवश्यक जानकारी हेतु व्यवस्थापक से संपर्क करें। |
|
कुछ विशेषताओं के उपयोग के लिए एक अलग कॉन्ट्रेक्ट की ज़रूरत होती है। यह जाँचने के लिए अपने व्यवस्थापक से संपर्क करें कि वह विशेषता आपके प्रिंटर के लिए उपलब्ध है या नहीं। |
|
|
फ़ैक्स नहीं कर पा रहे हैं। |
अगर आपको फ़ैक्स करने में कोई समस्या है, तो फ़ैक्स संबंधी समस्याओं का समाधान देखें। |
|
कॉपी या स्कैन नहीं कर पा रहे हैं। |
अगर कॉपी या स्कैन करते समय आपको कोई समस्या हो रही है, तो कॉपी और स्कैन संबंधी समस्याओं का समाधान देखें। |