> समस्याएं हल करना > LCD स्क्रीन पर एक संदेश प्रदर्शित होता है

LCD स्क्रीन पर एक संदेश प्रदर्शित होता है

यदि LCD स्क्रीन पर कोई त्रुटि संदेश प्रदर्शित होता है, तो समस्या को हल करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों या नीचे दिए गए समाधानों का पालन करें।

त्रुटि संदेश

समाधान

IP पता और सबनेट मास्क का संयोजन अमान्य है। विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें।

सही IP पता या डिफ़ॉल्ट गेटवे दर्ज करें। सहायता के लिए उस व्यक्ति से संपर्क करें जो नेटवर्क सेटअप करता है।

स्याही कम।

आप तब तक प्रिंटिंग जारी रख सकते हैं, जब तक कि आपको कार्ट्रिज बदलने का संकेत नहीं मिलता। हालांकि, ध्यान दें कि यदि कोई भी इंक कार्ट्रिज एक्सपेंडेड है, तो प्रिंटर प्रिंट नहीं कर सकता। जितनी जल्दी हो सके नई कार्ट्रिज तैयार करें।

इंक कार्ट्रिज में स्याही कम है। प्रिंट कार्य शायद पूरी तरह प्रिंट न हो।

प्रिंटिंग जारी रखें या प्रिंटिंग के पहले बदलें का चयन करें।

जब आप प्रिंटिंग जारी रखें का चयन करते हैं, तो प्रिंटर प्रिंटिंग कार्य रोक देता है जो दर्शाता है कि काट्रिज बदलने का समय हो गया है। इस स्थिति में, अभी बदलें का चयन करें और फिर काट्रिज बदलें। आपके द्वारा काट्रिज बदलने पर प्रिंटिंग फिर से शुरू हो जाती है, लेकिन रंग थोड़ा सा अलग हो सकता है। इससे बचने के लिए, नहीं, प्रिंटिंग रद्द करें का चयन करें।

आपको इंक कार्ट्रिज बदलने की आवश्यकता है।

इसे सुनिश्चित करने के लिए कि आपको प्रीमियम प्रिंट क्वालिटी प्राप्त हो और आपकी प्रिंट हेड सुरक्षित रहे, प्रिंटर द्वारा कार्ट्रिज बदलने का समय होने पर भी कार्ट्रिज में कुछ परिवर्तनीय मात्रा में इंक सुरक्षित रूप से रिज़र्व रहता है। जब आप को कहा जाए, कार्ट्रिज बॉक्स बदलें।

इंक कार्ट्रिज बदलना

Cloud सेवाओं का उपयोग करने के लिए रूट प्रमाणपत्र अपडेट करें।

Web Config चलाएं, और फिर रूट सर्टिफ़िकेट को अपडेट करें।

किसी वेब ब्राउज़र पर वेब कॉन्फ़िग चलाना

प्रिंटर के इंक पैड का सेवा काल समाप्ति के नजदीक पहुँच रहा है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य पुर्जा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें।

यदि यह अंत तक पहुँच जाता है, तो बॉर्डर रहित प्रिंटिंग अनुपलब्ध हो जाता है। बॉर्डर सहित प्रिंटिंग उपलब्ध होता है।

इंक पैड बदलने के लिए Epson या अधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है।

प्रिंटिंग शुरू करने के लिए ठीक पर टैप करें।

सहायता कहां से पाएं

प्रिंटर का इंक पैड अपने सेवा काल के अंत पर पहुँच गया है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य पुर्जा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें।

पार्ट के बदले जाने तक बॉर्डर रहित प्रिंटिंग नहीं चला सकते। बॉर्डर सहित प्रिंटिंग उपलब्ध है।

इंक पैड बदलने के लिए Epson या अधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है।

जब तक इस पुर्जे को बदला नहीं जाता तब तक आप बॉर्डर रहित प्रिंटिंग नहीं कर सकते हैं। आप अभी भी बाॉर्डर के साथ प्रिंट कर सकते हैं। हालाँकि, यदि आप इसे वैसे ही उपयोग करते हैं, तो ग्लॉसी पेपर पर प्रिंटिंग धीमी हो सकती है।

सहायता कहां से पाएं

इंक पैड अपने सेवा काल के अंत पर पहुँच गई है। यह उपोयगकर्ता द्वारा बदलने योग्य पुर्जा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें। यदि इसका उपयोग ऐसे ही किया जाता है, तो XX पर प्रिंटिंग की गति धीमी हो सकती है।

प्रिंटर त्रुटि। पावर बंद करें और फिर से चालू करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो Epson सहायता से संपर्क करें।

निम्नलिखित करें।

1. प्रिंटर कवर खोलें और प्रिंटर के अंदर का कागज़ या सुरक्षात्मक वस्तु निकालें। फ्रंट पेपर फीडर पूरी तरह अंदर करें।

कागज़ जाम हो जाता है

2. प्रिंटर कवर को बंद करें और पावर को बंद और फिर से चालू करें।

यदि पावर बंद करके फिर से चालू करने के बाद भी त्रुटि संदेश प्रदर्शित हो, तो Epson सहायता से संपर्क करें।

सहायता कहां से पाएं

कागज़ सेटअप स्वतः प्रदर्शन बंद पर सेट है। कुछ सुविधाएँ शायद उपलब्ध न हों। विवरण के लिए, अपने दस्तावेज़ देखें।

यदि कागज़ सेटअप स्वतः प्रदर्शन अक्षम है, तो आप AirPrint का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

क्या आपने निम्न कागज़ को XX में लोड कर दिया है?

प्रिंट सेटिंग बदलें या वह कागज़ लोड करें जो LCD स्क्रीन पर प्रदर्शित कागज़ स्रोत में प्रिंट सेटिंग से मेल खाता हो, और फिर कागज़ सेटिंग बदलें।

अगर आप चाहते हैं कि आगे यह संदेश प्रदर्शित नहीं हो, तो > सामान्य सेटिंग > प्रिंटर सेटिंग्स > त्रुटि सूचना चुनें, और फिर कागज़ बेमेल को बंद पर सेट करें।

Recovery Mode

Update Firmware

प्रिंटर रिकवरी मोड में प्रारंभ हो गया है क्योंकि फ़र्मवेयर अपडेट विफल हो गया। फ़र्मवेयर अपडेट दोबारा प्रारंभ करने के लिए नीचे दिए गए उपायों का अनुसरण करें।

1. कंप्यूटर और प्रिंटर को USB केबल के ज़रिए कनेक्ट करें। (रिकवरी मोड के दौरान, आप नेटवर्क कनेक्शन के ऊपर फ़र्मवेयर अपडेट नहीं कर सकते हैं।)

2. अधिक निर्देशों के लिए अपने स्थानीय Epson वेबसाइट पर जाएं।