यदि आप ईथरनेट से कनेक्ट नहीं पा रहे तो समाधान

निम्नलिखित समाधानों का प्रयास करें।

  • जाँच करें कि हब ऑन है।

  • हब को रिस्‍टार्ट करें (जो नेटवर्क का उपयोग कर रहे अन्य उपयोगकर्ताओं का ध्‍यान रखें)। हब को रिस्‍टार्ट करने के बाद लगभग एक मिनट तक प्रतीक्षा करें, और उसके बाद कनेक्शन की पुन: जाँच करें।

  • जाँच करें कि ईथरनेट केबल सुरक्षित रूप से जुड़ा हुआ है। यदि कनेक्शन स्थिति लाइट बंद है, दूसरे पोर्ट से जोड़ने या ईथरनेट केबल रिप्‍लेस करके लाइट की स्थिति की जांच करें। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है, तो हब को रिप्‍लेस करें।

  • प्रिंटर को रिस्‍टार्ट करें। जिस क्रम में प्रिंटर और हब ऑन होते हैं, उससे अस्थायी कनेक्शन त्रुटि पैदा हो सकती है। प्रिंटर के रिस्‍टार्ट होने बाद लगभग एक मिनट तक प्रतीक्षा करें, और उसके बाद कनेक्शन की पुन: जाँच करें।

  • यदि IP पते का टकराव उत्पन्न होता है, तो नेटवर्क कनेक्शन अस्थिर या अनुपलब्ध हो सकता है। प्रत्येक डिवाइस के लिए IP पते की जाँच करें और यूनीक IP पते आवंटित करें।

  • यदि आपने Wi-Fi से ईथरनेट का कनेक्शन मोड को बदल दिया है, तो आपको ईथरनेट सक्षम करने के लिए वाई-फाई को निष्क्रिय करना होगा। प्रिंटर के कंट्रोल पैनल से Wi-Fi अक्षम करें।

  • ईथरनेट का उपयोग करते समय, प्रिंटर और हब का कनेक्शन मोड मेल नहीं खाता तो वे कनेक्ट करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। उपलब्ध मोड संयोजनों की जानकारी के लिए निम्नलिखित को देखें।

    हब

    ऑटो

    1000Base-T पूर्ण डुप्‍लेक्‍स

    1000Base-T अर्ध डुप्‍लेक्‍स

    100Base-TX पूर्ण डुप्‍लेक्‍स

    100Base-TX अर्ध डुप्‍लेक्‍स

    10Base-T पूर्ण डुप्‍लेक्‍स

    10Base-T अर्ध डुप्‍लेक्‍स

    प्रिंटर

    ऑटो

    ✓

    ✓

    ✓

    –

    ✓

    –

    ✓

    100Base-TX पूर्ण डुप्‍लेक्‍स

    –

    –

    –

    ✓

    –

    –

    –

    100Base-TX अर्ध डुप्‍लेक्‍स

    ✓

    –

    –

    –

    ✓

    –

    –

    10Base-T पूर्ण डुप्‍लेक्‍स

    –

    –

    –

    –

    –

    ✓

    –

    10Base-T अर्ध डुप्‍लेक्‍स

    ✓

    –

    –

    –

    –

    –

    ✓

नोट:

आप EpsonNet Config या Web Config का उपयोग कर कनेक्शन मोड को परिवर्तित कर सकते हैं। यदि आपके पास EpsonNet Config नहीं है, तो निम्नलिखित Epson वेबसाइट से इसे डाउनलोड करें।

http://www.epson.eu/Support (यूरोप)

http://support.epson.net/ (यूरोप के बाहर)