> समस्याएं हल करना > इंक कार्टिज बदलने का समय आ गया है > इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑफ हो)

इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑफ हो)

सावधान:

प्रिंटर कवर खोलते या बंद करते समय ध्यान रखें कि आपका हाथ या अंगुलियाँ उसमें फंस न जाएँ। अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

  1. प्रिंटर कवर खोलें।

  2. बटन को 10 सेकेंड के लिए दबाकर रखें।

    इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर कार्ट्रिज बदलने वाले स्थान पर आ जाता है।

    नोट:

    इंक कार्ट्रिज बदलने का कार्य रद्द करने के लिए, इंक कार्ट्रिजों को लगा रहने दें और प्रिंटर को ऑफ कर दें।

  3. इंक कार्ट्रिज बदलते समय, नई इंक कार्ट्रिज को धीरे-धीरे चार या पांच बार हिलाएं और फिर उसे उसके पैकेज से बाहर निकालें।

    महत्वपूर्ण:

    पैकेज खोलने के बाद कार्ट्रिज न हिलाएं, क्योंकि इससे रिसाव हो सकता है।

  4. केवल पीला टेप हटाएं।

    महत्वपूर्ण:

    चित्र में दिखाए गए खंडों को न छूएं। ऐसा करने से सामान्य कार्य और प्रिंटिंग रूक सकता है।

  5. इंक कार्ट्रिज पर लगी टैब को भींचें और उसे सीधे ऊपर खींच लें। यदि आप इंक कार्ट्रिज को नहीं निकाल पा रहे हों, तो उसे मजबूती से खींचें।

  6. नई इंक कार्ट्रिज डालें, और फिर उसे मजबूती से नीचे दबाएं।

  7. प्रिंटर कवर बंद करें।

  8. बटन दबाएँ।

    इंक चार्जिंग शुरू हो जाती है।

    महत्वपूर्ण:

    इंक कार्ट्रिज इंस्टॉल करने के बाद, प्रिंटर द्वारा इंक चार्ज करने पर पावर और इंक की लाइट फ़्लैश होती रहती है। इंक चार्जिंग के दौरान प्रिंटर बंद न करें। चार्जिंग में लगभग दो मिनट लगते हैं। यदि इंक चार्जिंग अपूर्ण है तो, आप प्रिंट करने लायक़ नहीं होंगे।

    नोट:

    यदि लाइट ऑफ नहीं होती है, तो इंक कार्ट्रिज को निकाल कर फिर से लगा कर देखें।