जब प्रिंटर इंटरनेट से कनेक्ट कर सकता है, तो आप Web Config से फ़र्मवेयर अपडेट कर सकते हैं।
Web Config को एक्सेस करने के लिए, ब्राउज़र में प्रिंटर का IP पता दर्ज करें।
उस कंप्यूटर से प्रिंटर का IP पता दर्ज करें जो उसी नेटवर्क से जुड़ा है जिससे प्रिंटर जुड़ा है।
आप निम्न मेनू से प्रिंटर का IP पता देख सकते हैं।
सेटिंग > सामान्य सेटिंग > नेटवर्क सेटिंग > नेटवर्क स्थिति > वायर्ड LAN/Wi-Fi स्थिति
व्यवस्थापक के रूप में लॉग इन करने के लिए व्यवस्थापक पासवर्ड दर्ज करें।
निम्नलिखित क्रम में चुनें।
Device Management टैब > Firmware Update
Start पर क्लिक करें और फिर ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
फ़र्मवेयर पुष्टिकरण प्रारंभ होता है और यदि अपडेट किया गया फ़र्मवेयर मौजूद है, तो फ़र्मवेयर जानकारी प्रदर्शित होती है।
साथ ही आप Epson Device Admin का उपयोग करके फ़र्मवेयर भी अपडेट कर सकते हैं। आप डिवाइस सूची पर विज़ुअली फ़र्मवेयर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। यह तब उपयोगी होता है, जब आप कई डिवाइस के फ़र्मवेयर अपडेट करना चाहते हैं। अधिक विवरण के लिए Epson Device Admin मार्गदर्शिका या सहायता देखें।