रखरखाव टैब

जॉब अरेंजर लाइट:

यह जॉब अरेंजर लाइट विंडो खोलता है। यहां आप पहले से सहेजा गया डेटा खोल और संपादित कर सकते हैं।

EPSON Status Monitor 3:

यह EPSON Status Monitor 3 विंडो खोलता है। यहां आप प्रिंटर और उपभोग योग्य भागों की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए आपको EPSON Status Monitor 3 इंस्टॉल करना होगा। आप Epson वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राथमिकताओं की निगरानी:

यह आपको EPSON Status Monitor 3 विंडो पर आइटम की सेटिंग करने देता है। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए आपको EPSON Status Monitor 3 इंस्टॉल करना होगा। आप Epson वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विस्तारित सेटिंग:

यह आपको विभिन्न सेटिंग करने देता है। अधिक विवरण के लिए सहायता देखने हेतु प्रत्येक आइटम पर दायां क्लिक करें।

प्रिंट कतार:

प्रिंट करने हेतु प्रतीक्षारत कार्य प्रदर्शित करता है। आप प्रिंट कार्य की जांच कर सकते हैं, उसे रोक सकते हैं या उसे फिर से शुरू कर सकते हैं।

प्रिंटर और विकल्प जानकारी:

प्रिंटर या ADF में डाले गए पेपरों की कुल संख्या प्रदर्शित करता है। आपको शीट की कुल संख्या जांचने के लिए, EPSON Status Monitor 3 इंस्टॉल करने की आवश्यकता है। आप Epson वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भाषा:

प्रिंटर ड्राइवर विंडो पर प्रयुक्त भाषा परिवर्तित करता है। सेटिंग लागू करने के लिए प्रिंटर ड्राइवर को बंद करें और फिर उसे पुनः खोलें।

सॉफ़्टवेयर अद्यतन:

एप्लिकेशन के नवीनतम संस्करण की इंटरनेट पर जाँच करने के लिए EPSON Software Updater आरंभ करता है।

तकनीकी सहायता:

यदि आपके कंप्यूटर पर मैन्युअल इंस्टॉल है, तो मैन्युअल प्रदर्शित होता है। यदि यह इंस्टॉल नहीं है, तो आप मैन्युअल देखने और उपलब्ध तकनीकी सहायता पाने के लिए Epson वेब साइट पर कनेक्ट कर सकते हैं।