यह जॉब अरेंजर लाइट विंडो खोलता है। यहां आप पहले से सहेजा गया डेटा खोल और संपादित कर सकते हैं।
यह EPSON Status Monitor 3 विंडो खोलता है। यहां आप प्रिंटर और उपभोग योग्य भागों की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए आपको EPSON Status Monitor 3 इंस्टॉल करना होगा। आप इसे Epson वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह आपको EPSON Status Monitor 3 विंडो पर आइटम की सेटिंग करने देता है। इस सुविधा को सक्षम करने के लिए आपको EPSON Status Monitor 3 इंस्टॉल करना होगा। आप इसे Epson वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह आपको विभिन्न सेटिंग करने देता है। अधिक विवरण के लिए सहायता देखने हेतु प्रत्येक आइटम पर दायां क्लिक करें।
प्रिंट करने हेतु प्रतीक्षारत कार्य प्रदर्शित करता है। आप प्रिंट कार्य की जांच कर सकते हैं, उसे रोक सकते हैं या उसे फिर से शुरू कर सकते हैं।
प्रिंटर ड्राइवर विंडो पर प्रयुक्त भाषा परिवर्तित करता है। सेटिंग लागू करने के लिए प्रिंटर ड्राइवर को बंद करें और फिर उसे पुनः खोलें।