> समस्याएं हल करना > इंक कार्टिज बदलने का समय आ गया है > इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑन हो या जल-बुझ रही हो)

इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑन हो या जल-बुझ रही हो)

सावधान:

प्रिंटर कवर खोलते या बंद करते समय ध्यान रखें कि आपका हाथ या अंगुलियाँ उसमें फंस न जाएँ। अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

  1. प्रिंटर कवर खोलें।

  2. इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसकाने के लिए प्रिंटर के बटनों को चलाएं।

    नोट:

    आइकन पर रुक जाने वाली कार्ट्रिज को बदलें। यदि और भी इंक कार्ट्रिज खाली हो गई हैं, तो जब भी आप बटन दबाएँगे, हर बार कार्ट्रिज खिसक कर आइकन पर आ जाएगी।

    • यदि लाइट ऑन है (एक या अधिक इंक कार्ट्रिज खाली हो गई हैं)
      बटन दबाएँ। इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर आइकन पर आ जाता है। आप इस स्थिति में कार्ट्रिज नहीं बदल सकते हैं। अगले चरण पर जाएं।
    • यदि लाइट जलती-बुझती है (एक या अधिक इंक कार्ट्रिज में इंक बहुत कम रह गई है)
      बटन दबाएँ। इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर आइकन पर आ जाता है। आप इस स्थिति में कार्ट्रिज नहीं बदल सकते हैं। अगले चरण पर जाएं।
    नोट:

    इंक कार्ट्रिज बदलने का कार्य रद्द करने के लिए, इंक कार्ट्रिजों को लगा रहने दें और प्रिंटर को ऑफ कर दें।

  3. बटन फिर से दबाएँ।

    इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर कार्ट्रिज बदलने वाले स्थान पर आ जाता है।

  4. नई इंक कार्ट्रिज को उसके पैकेज से निकालें।

    महत्वपूर्ण:

    पैकेज खोलने के बाद कार्ट्रिज न हिलाएं, क्योंकि इससे रिसाव हो सकता है।

  5. इंक कार्ट्रिज का ढक्कन उठाएँ और उसे निकालें।

    महत्वपूर्ण:

    चित्र में दिखाए गए खंडों को न छूएं। ऐसा करने से सामान्य कार्य और प्रिंटिंग रूक सकता है।

  6. इंक कार्ट्रिज निकालने के लिए टैब दबाएँ और उसे निकालने के लिए इसे तिरछा उठाएँ।

  7. नई इंक कार्ट्रिज को ऊपर वाले हिस्से से तिरछा अंदर डालें और उसे धीरे-धीरे दबाएँ। उसके सही ढंग से लग जाने पर आप "क्लिक" आवाज सुनेंगे।

  8. प्रिंटर कवर बंद करें।

  9. इंक चार्जिंग शुरू हो जाती है।

    महत्वपूर्ण:

    इंक कार्ट्रिज इंस्टॉल करने के बाद, प्रिंटर द्वारा इंक चार्ज करने पर पावर और इंक की लाइट फ़्लैश होती रहती है। इंक चार्जिंग के दौरान प्रिंटर बंद न करें। चार्जिंग में लगभग दो मिनट लगते हैं। यदि इंक चार्जिंग अपूर्ण है तो, आप प्रिंट करने लायक़ नहीं होंगे।

    नोट:

    यदि लाइट ऑफ़ नहीं होती है, तो इंक कार्ट्रिज को निकाल कर फिर से लगा कर देखें।