यदि प्रिंटर इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, तो आप कंट्रोल पैनल का उपयोग करके प्रिंटर की फ़र्मवेयर को अपडेट कर सकते हैं। फ़र्मवेयर को अपडेट करने से, प्रिंटर के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है, या नई विशेषताएं/क्षमताएं जोड़ी जा सकती हैं। आप प्रिंटर को इस प्रकार भी सेट कर सकते हैं कि वह नियमित रूप से फ़र्मवेयर अपडेट जांचे और यदि कोई अपडेट उपलब्ध हो तो आपको सूचित कर दे।
होम स्क्रीन पर Settings का चयन करें।
Firmware Update > Update का चयन करें।
प्रिंटर के द्वारा उपलब्ध फर्मवेयर अपडेट के लिए नियमित रूप से जांच करने के लिए Notification सक्षम करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेश देखें, और फिर Start Checking का चयन करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेश देखें, और फिर Start का चयन करें।
नया फ़र्मवेयर मिलने पर फ़र्मवेयर को अपडेट किया जाता है। अपडेट प्रारंभ होने पर, इसे रोका नहीं जा सकता।
अपडेट पूर्ण हो जाने तक प्रिंटर को न तो बंद करें और न ही उसका प्लग निकालें। ऐसा करने से प्रिंटर खराब हो सकता है।
यदि फर्मवेयर अपडेट पूर्ण नहीं हुई है या असफल हो गई है, तो प्रिंटर सामान्य रूप से स्टार्ट नहीं होता है और प्रिंटर को अगली बार ऑन करने पर LCD स्क्रीन पर “Recovery Mode” दिखाई देता है। इस स्थिति में, आपको कंप्यूटर का उपयोग करके फर्मवेयर को फिर से अपडेट करना होगा। प्रिंटर को एक USB केबल द्वारा कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करें। जब “Recovery Mode” प्रिंटर पर दिखाई दे रहा हो, तो आप नेटवर्क कनेक्शन पर फर्मवेयर अपडेट नहीं कर सकते हैं। कंप्यूटर पर, अपनी स्थानीय Epson वेबसाइट पर जाएं, और फिर नवीनतम प्रिंटर फर्मवेयर डाउनलोड कर लें। आगे के चरणों के लिए वेबसाइट पर दिए गए निर्देश देखें।