यदि LCD स्क्रीन पर कोई त्रुटि संदेश प्रदर्शित होता है, तो समस्या को हल करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों या नीचे दिए गए समाधानों का पालन करें।
|
त्रुटि संदेश |
समाधान |
|---|---|
|
IP पता और सबनेट मास्क का संयोजन अमान्य है। विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
सही IP पता या डिफ़ॉल्ट गेटवे दर्ज करें। सहायता के लिए उस व्यक्ति से संपर्क करें जो नेटवर्क सेटअप करता है। |
|
स्याही कम। |
आप तब तक प्रिंटिंग जारी रख सकते हैं, जब तक कि आपको कार्ट्रिज बदलने का संकेत नहीं मिलता। हालाँकि, ध्यान दें कि यदि एक भी इंक कार्ट्रिज खत्म हो गया है, तो प्रिंटर प्रिंट नहीं कर सकता। जितनी जल्दी हो सके नई कार्ट्रिज तैयार करें। जब काली इंक कम हो गई हो और रंगीन इंक पर्याप्त मात्रा में बची हुई हो, तो निम्नलिखित को देखें। काली इंक बचाने के लिए लगातार प्रिंट करना (केवल Windows के लिए) |
|
इंक कार्ट्रिज में स्याही कम है। प्रिंट कार्य शायद पूरी तरह प्रिंट न हो। |
प्रिंटिंग जारी रखें या प्रिंटिंग के पहले बदलें का चयन करें। जब आप प्रिंटिंग जारी रखें का चयन करते हैं, तो हो सकता है कि प्रिंटर यह संकेत करता हुआ रुक जाए कि यह काट्रिज बदलने का समय है। ऐसी स्थिति में, निम्न समाधान अपनाएं।
जब कॉपी करते समय प्रिंटर यह संकेत करता हुआ रुक जाता है कि यह काट्रिज बदलने का समय है, तो आपके द्वारा काट्रिज बदलने के लिए स्कैनर खोलने और बंद करने पर स्कैनर के कांच पर मूल पेपर आगे पीछे होता है। मूल पेपर को स्कैनर के कांच पर कॉर्नर मार्क के साथ संरेखित करके रखें और फिर कॉपी करना शुरू करें। |
|
आपको निम्नलिखित इंक कार्ट्रिज को बदलने की जरूरत है। |
इसे सुनिश्चित करने के लिए कि आपको प्रीमियम प्रिंट क्वालिटी प्राप्त हो और आपकी प्रिंट हेड सुरक्षित रहे, प्रिंटर द्वारा कार्ट्रिज बदलने का समय होने पर भी कार्ट्रिज में कुछ परिवर्तनीय मात्रा में इंक सुरक्षित रूप से रिज़र्व रहता है। जब आप को कहा जाए, कार्ट्रिज बॉक्स बदलें। जब रंगीन इंक खत्म हो गई हो और काली इंक अभी भी बची हो, तो निम्नलिखित को देखें। |
|
प्रिंट हेड समायोजन रद्द हो गया। प्रिंट हेड के साथ एक समस्या है। Epson सहायता से संपर्क करें। |
यदि नोज़ल की जाँच और हेड की सफ़ाई को 3 बार दोहराने के बाद प्रिंट की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है, तो कम से कम 12 घंटों के लिए बिना प्रिंट किए हुए प्रतीक्षा करें, एक बार फिर नोज़ल जाँच करें, और आवश्यक हो तो हेड की सफ़ाई करें। सलाह दिए जाने पर यदि पॉवर क्लीनिंग चलाने के बाद भी प्रिंट गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ हो, तो कम से कम 12 घंटों के लिए प्रिंट किए बिना प्रतीक्षा करें, और तब नोज़ल जाँच पैटर्न फिर से प्रिंट करें। प्रिंट हुए पैटर्न के आधार पर फिर से प्रिंट हेड साफ करें या पॉवर क्लीनिंग चलाएँ। यदि गुणवत्ता में अभी भी सुधार नहीं हुआ है, तो Epson सहायता से संपर्क करें। |
|
विवरण के लिए निम्नलिखित को एक्सेस करें या दस्तावेज़ देखें। इसकी पुष्टि करने के बाद [पुष्टि करें] चुनें। |
यदि आप QR कोड स्कैन नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट करें। अधिक विवरण के लिए निम्न देखें। |
|
इंक कार्ट्रिज पहचान नहीं सका। त्रुटि हटाने हेतु "आगे" चुनें। |
|
|
संचार में त्रुटि। कनेक्शन की जांच करें। |
कंप्यूटर और प्रिंटर को सही ढंग से कनेक्ट करें। यदि आप नेटवर्क पर से कनेक्ट कर रहे हैं तो वह पृष्ठ देखें जिस पर कंप्यूटर से नेटवर्क कनेक्शन की विधि दी गई है। अगर स्कैनिंग के दौरान त्रुटि संदेश प्रदर्शित होता है, तो सुनिश्चित करें कि कंप्यूटर पर Epson ScanSmart इंस्टॉल किया गया है। |
|
Cloud सेवाओं का उपयोग करने के लिए रूट प्रमाणपत्र अपडेट करें। |
Web Config चलाएं, और फिर रूट सर्टिफ़िकेट को अपडेट करें। |
|
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए कंप्यूटर में Epson ईवेंट मैनेजर सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करें। अधिक विस्तृत विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
कंप्यूटर पर Epson ScanSmart इंस्टॉल करें। |
|
कंप्यूटर नही मिलने पर निम्नलिखित की जाँच करें। - प्रिंटर और और कंप्यूटर के बीच कनेक्शन (USB या नेटवर्क) - जरूरी सॉफ़्टवेयर का इंस्टॉलेशन - कंप्यूटर का पावर ऑन है - फ़ायरवॉल और सुरक्षा सॉफ़्टवेयर के लिए सेटिंग्स - दोबारा खोजें अधिक विस्तृत विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
सुनिश्चित करें कि कंप्यूटर ठीक तरह से कनेक्ट है। सुनिश्चित करें कि Epson ScanSmart कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया गया है। |
|
जाँचें कि कंप्यूटर पर प्रिंटर ड्राइवर इंस्टॉल हो और यह कि प्रिंटर की पोर्ट सेटिंग सही हो। |
प्रिंटर ड्राइवर के रखरखाव टैब पर प्रिंट कतार क्लिक करें। जैसा कि नीचे बताया गया है, सुनिश्चित कर लें कि प्रिंटर के गुण > पोर्ट में प्रिंट पोर्ट का चयन ठीक से किया गया है। USB कनेक्शन के लिए “USBXXX” चयन करें, या नेटवर्क कनेक्शन पर प्रिंटर ड्राइवर इंस्टॉल है या नहीं जाँचने के लिए “EpsonNet Print Port” चयन करें। |
|
जाँचें कि कंप्यूटर पर प्रिंटर ड्राइवर इंस्टॉल हो और यह कि प्रिंटर के लिए USB पोर्ट सेटिंग सही हो। |
|
|
पेपर कॉन्फ़िगरेशन बंद पर सेट है। कुछ सुविधाएँ शायद उपलब्ध न हों। विवरण के लिए, अपने दस्तावेज़ देखें। |
यदि पेपर कॉन्फ़िगरेशन अक्षम है, तो आप AirPrint का उपयोग नहीं कर सकते हैं। |
|
प्रविष्ट स्मृति यंत्र का उपयोग नहीं कर सकते। विस्तृत विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
उत्पाद द्वारा समर्थित मेमोरी डिवाइस इस्तेमाल करें। |
|
प्रिंटर का बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड का सेवा काल समाप्त हो गया है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य हिस्सा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें। |
बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड को बदलने के लिए Epson या प्राधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें*। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है। बॉर्डर रहित प्रिंटिंग उपलब्ध नहीं है, लेकिन बॉर्डर के साथ प्रिंटिंग उपलब्ध है। |
|
प्रिंटर का बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड का सेवा काल समाप्त होने वाला है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य हिस्सा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें। |
बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड को बदलने के लिए Epson या प्राधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें*। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है। प्रिंटिंग शुरू करने के लिए ठीक पर टैप करें। |
|
प्रिंटर त्रुटि पॉवर बंद करके दोबारा चालू करें। यदि समस्या बनी रहती है, तो "आगे बढ़ें" को दबाएँ। |
निम्नलिखित करें। 1. स्कैनर यूनिट खोलें और प्रिंटर के अंदर का कागज़ या सुरक्षात्मक वस्तु निकालें। यदि पाराभासी फ़िल्म पर इंक फैल गई है तो इसे साफ़ करें। 2. स्कैनर इकाई बंद करें और फिर बिजली बंद करके दोबारा चालू करें। यदि पावर बंद करके फिर से चालू करने के बाद भी त्रुटि संदेश प्रदर्शित हो, तो Epson सहायता से संपर्क करें। |
|
सहेजने के दौरान एक त्रुटि आई। जाँचें और यदि आवश्यक हो, तो मेमोरी डिवाइस को बदल दें। |
बाहरी संग्रहण डिवाइस, जैसे कि मेमोरी कार्ड क्षतिग्रस्त हो सकता है। जाँचें कि पासवर्ड उपलब्ध है या नहीं। |
|
मीडिया की पहचान नहीं सकते। मीडिया के बारे में विस्तृत विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
उत्पाद द्वारा समर्थित मेमोरी डिवाइस इस्तेमाल करें। |
|
कागज़ अंदर रह जाता क्योंकि उसे किनारे की तरफ रखा गया है। XX में XX आकार वाला कागज़ रखें। अंदर के कागज़ को निकालने के लिए "पूर्ण" दबाएँ। |
पिछला पेपर फ़ीड स्लॉट में A4 आकार का पेपर लोड करें और फिर संपन्न टैप करें। निकाले गए पेपर को फिर से पोर्ट्रेट दिशा में तीर के निशान को पिछला पेपर फ़ीड स्लॉट के केंद्र में संरेखित करते हुए लोड करें। |
|
क्या आपने निम्न कागज़ को XX में लोड कर दिया है? |
प्रिंट सेटिंग बदलें या वह कागज़ लोड करें जिसका मिलान पेपर कैसेट में प्रिंट सेटिंग से होता है और फिर कागज़ सेटिंग बदलें। अगर आप चाहते हैं कि आगे यह संदेश प्रदर्शित नहीं हो, तो सेटिंग > गाइड फ़ंक्शन का चयन करें और फिर कागज़ बेमेल को बंद पर सेट करें। |
|
Recovery Mode |
प्रिंटर रिकवरी मोड में प्रारंभ हो गया है क्योंकि फ़र्मवेयर अपडेट विफल हो गया। फ़र्मवेयर अपडेट दोबारा प्रारंभ करने के लिए नीचे दिए गए उपायों का अनुसरण करें। 1. कंप्यूटर और प्रिंटर को USB केबल के ज़रिए कनेक्ट करें। (रिकवरी मोड के दौरान, आप नेटवर्क कनेक्शन के ऊपर फ़र्मवेयर अपडेट नहीं कर सकते हैं।) 2. अधिक निर्देशों के लिए अपने स्थानीय Epson वेबसाइट पर जाएं। |
* कुछ प्रिट चक्रों में बहुत कम मात्रा में अतिरिक्त इंक बॉर्डरलेस प्रिंटिंग इंक पैड में जमा हो सकती है। पैड से इंक रिसाव को रोकने के लिए, उत्पाद को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पैड उसकी सीमा पर पहुंचते ही बॉर्डरलेस प्रिंटिंग रूक जाएगी। यह आवश्यक है या नहीं और कितनी बार है आपके द्वारा बॉर्डर रहित विकल्प का उपयोग कर प्रिंट किए जाने वाले पृष्ठों की संख्या के अनुसार भिन्न होगा। पैड के बदलने की आवश्यकता का अर्थ यह नहीं है कि आपके प्रिंटर ने अपने विनिर्देश के अनुसार कार्य करना बंद कर दिया है। प्रिंटर आपको यह सुझाव देगा कि पैड को बदलना कब आवश्यक है और इसे केवल अधिकृत Epson सेवा प्रदाता द्वारा ही निष्पादित किया जा सकता है। Epson वारंटी में इस प्रतिस्थापन का लागत शामिल नहीं है।