फ़ैक्स सेटिंग

नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार कंट्रोल पैनल पर मेनू का चयन करें:

फ़ैक्स > फ़ैक्स सेटिंग

स्कैन सेटिंग

रेज़ॉल्यूशन

आउटगोइंग फ़ैक्स का रिज़ॉल्यूशन चुनें। यदि आप उच्चतम वियोजन चुनते हैं तो डेटा आकार अधिक हो जाता है और फिर फ़ैक्स भेजने में समय लगता है।

घनत्व

आउटगोइंग फ़ैक्स का घनत्व सेट करता है। + घनत्व को गहरा और - हल्का बनाता है।

ADF लगातार स्कैन

मूल प्रतियों को एक-एक करके रखकर, या मूल प्रतियों को आकार के अनुसार रखकर भेजने से आप उन्हें उनके मूल आकार में एक दस्तावेज़ के रूप में भेज सकते हैं। इस विषय पर संबंधित जानकारी नीचे देखें।

मूल प्रति का आकार (ग्लास)

स्कैनर ग्लास पर रखी गई मूल प्रति का आकार और उन्मुखीकरण चुनें।

रंग मोड

चुनें कि रंगीन स्कैन करना है या एकवर्णी।

फ़ैक्स प्रेषण सेटिंग

सीधा प्रेषण

मूल प्रतियों को स्कैन करते समय एकवर्णी फ़ैक्स भेजता है। बड़ी संख्या में पृष्ठों को भेजने पर भी चूंकि स्कैन की गई मूल प्रतियां प्रिंटर की मेमोरी में अस्थायी रूप से संग्रहित नहीं की जाती हैं, इसलिए आप मेमोरी नहीं होने के कारण होने वाली प्रिंटर त्रुटियों से बच सकते हैं। नोट करें कि इस सुविधा का उपयोग करके भेजने में इस सुविधा का उपयोग नहीं करने की तुलना में अधिक समय लगता है। इस विषय पर संबंधित जानकारी नीचे देखें।

कई प्राप्तकर्ताओं को फैक्स भेजते समय आप इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते।

फ़ैक्स बाद में भेजें

अपने द्वारा निर्दिष्ट समय पर फ़ैक्स भेजें। इस विकल्प का उपयोग करते समय केवल मोनोक्रोम फ़ैक्स उपलब्ध होता है। इस विषय पर संबंधित जानकारी नीचे देखें।

प्रेषक जानकारी जोड़ें

  • प्रेषक जानकारी जोड़ें

    आउटगोइंग फ़ैक्स में शीर्ष लेख जानकारी (प्रेषक का नाम और फ़ैक्स नंबर) शामिल करने की जगह का चयन करें या जानकारी शामिल न करें।

    - बंद: बिना किसी शीर्षलेख जानकारी वाला फ़ैक्स भेजता है।

    - चित्र के बाहर: एक फ़ैक्स भेजता है, जिसमें फ़ैक्स के शीर्ष पर सफ़ेद हाशिए पर शीर्षलेख जानकारी होती है। यह शीर्ष लेख को स्कैन की हुई छवि पर अधिव्यापन होने से बचाए रखता है, यद्यपि, प्राप्तकर्ता को प्राप्त होने वाला फ़ैक्स मूल प्रति के आकार के आधार पर दो पत्रकों पर मुद्रित हो सकता है।

    - चित्र के भीतर: एक फ़ैक्स भेजता है, जिसमें स्कैन की गई छवि के शीर्ष से लगभग 7 मिमी नीचे शीर्षलेख जानकारी होती है। शीर्ष लेख छवि के साथ अधिव्याप्त हो सकता है, यद्यपि प्राप्तकर्ता को प्राप्त होने वाला फ़ैक्स दो दस्तावेज़ों में विभाजित नहीं होगा।

  • फ़ैक्स हेडर

    प्राप्तकर्ता के लिए शीर्ष लेख चयन करें। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, आपको पूर्व में एकाधिक शीर्ष लेख पंजीकृत करने चाहिए।

  • अतिरिक्त जानकारी

    उस जानकारी का चयन करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। आप आपका फ़ोन नंबर और गंतव्य सूची में से एक चुन सकते हैं।

संप्रेषण रिपोर्ट

आपके द्वारा फ़ैक्स भेजे जाने के बाद स्वचालित ढंग से रिपोर्ट प्रिंट करता है।

त्रुटि होने पर प्रिंट करे केवल त्रुटि होने पर ही रिपोर्ट प्रिंट करता है।