/ इंक कार्ट्रिज बदलना / इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑन हो या जल-बुझ रही हो)

इंक कार्ट्रिज बदलना (जब इंक लाइट ऑन हो या जल-बुझ रही हो)

सावधान:

सावधान रहें कि स्कैनर यूनिट खोलते या बंद करते समय आपका हाथ या अंगुलियां उसमें फंस न जाएं। अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

नोट:

यदि आप कॉपी करते समय इंक कार्ट्रिज बदलते हैं तो हो सकता है कि मूल दस्तावेज़ अपने स्थान से हिल जाएं। रद्द करने के लिए बटन दबाएं और मूल दस्तावेज़ों को बदलें।

  1. दस्तावेज़ कवर बंद रखते हुए स्कैनर यूनिट खोलें।

  2. इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसकाने के लिए प्रिंटर के बटनों का उपयोग करें।

    नोट:

    आइकन पर रुक जाने वाली कार्ट्रिज को बदलें। यदि और भी खाली इंक कार्ट्रिज हैं, तो जब भी आप बटन दबाएंगे, हर बार कार्ट्रिज खिसक कर आइकन पर आ जाएगी।

    • यदि लाइट ऑन है (एक या अधिक इंक कार्ट्रिज खाली हो गई हैं)
      बटन दबाएँ। इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर आइकन पर आ जाता है। आप इस स्थिति में कार्ट्रिज नहीं बदल सकते हैं। अगले चरण पर जाएं।
    • यदि लाइट जलती-बुझती है (एक या अधिक इंक कार्ट्रिज में इंक बहुत कम रह गई है)
      बटन को 10 सेकंड के लिए दबाकर रखें। इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर आइकन पर आ जाता है। आप इस स्थिति में कार्ट्रिज नहीं बदल सकते हैं। अगले चरण पर जाएं।
    नोट:

    इंक कार्ट्रिज बदलने का कार्य रद्द करने के लिए, इंक कार्ट्रिजों को लगा रहने दें और प्रिंटर को ऑफ कर दें।

  3. बटन दोबारा दबाएं।

    इंक कार्ट्रिज होल्डर खिसक कर कार्ट्रिज बदलने वाले स्थान पर आ जाता है।

  4. काली इंक कार्ट्रिज बदलते समय, नई इंक कार्ट्रिज को धीरे-धीरे चार या पांच बार हिलाएं और फिर उसे उसके पैकेज से बाहर निकालें। अन्य रंगों की कार्ट्रिज बदलते समय, नई रंगीन कार्ट्रिजों को बिना हिलाए उनके पैकेज से निकालें।

    महत्वपूर्ण:

    पैकेज खोलने के बाद कार्ट्रिज न हिलाएं, क्योंकि इससे रिसाव हो सकता है।

  5. केवल पीला टेप हटाएं।

    महत्वपूर्ण:

    चित्र में दिखाए गए खंडों को न छूएं। ऐसा करने से सामान्य कार्य और प्रिंटिंग रूक सकता है।

  6. इंक कार्ट्रिज पर लगी टैब को भींचें और उसे सीधे ऊपर खींच लें। यदि आप इंक कार्ट्रिज को नहीं निकाल पा रहे हों, तो उसे मजबूती से खींचें।

  7. नई इंक कार्ट्रिज डालें, और फिर उसे मजबूती से नीचे दबाएं।

  8. स्कैनर यूनिट बंद करें।

  9. बटन दबाएँ।

    इंक चार्जिंग शुरू हो जाती है।

    महत्वपूर्ण:

    इंक कार्ट्रिज इंस्टॉल करने के बाद, प्रिंटर द्वारा इंक चार्ज करने पर पावर और इंक की लाइट फ़्लैश होती रहती है। इंक चार्जिंग के दौरान प्रिंटर बंद न करें। चार्जिंग में लगभग दो मिनट लगते हैं। यदि इंक चार्जिंग अपूर्ण है तो, आप प्रिंट करने लायक़ नहीं होंगे।

    नोट:

    यदि लाइट ऑफ नहीं होती है, तो इंक कार्ट्रिज को निकाल कर फिर से लगा कर देखें।