नीचे दिए गए वर्णन के अनुसार कंट्रोल पेनल पर सूचियां चुनें।
मूल प्रति का आकार (ग्लास)
स्कैनर ग्लास पर रखी गई मूल प्रति का आकार और उन्मुखीकरण चुनें।
रंग मोड
चुनें कि रंगीन स्कैन करना है या मोनोक्रोम।
रेज़ॉल्यूशन
आउटगोइंग फ़ैक्स का रिज़ॉल्यूशन चुनें।
घनत्व
आउटगोइंग फ़ैक्स का घनत्व सेट करता है।
पृष्ठभूमि हटाएं
मूल दस्तावेज़ के कागज़ का रंग (पृष्ठभूमि रंग) पता लगाता है और रंग हटाता या हल्का करता है। रंग के गहरे या चमकीलेपन के आधार पर उसे हटाया या हल्का किया जा सकता है।
ADF लगातार स्कैन
ADF से फ़ैक्स भेजते समय, स्कैनिंग आरंभ हो जाने के बाद आप ADF में मूल प्रतियां नहीं शामिल कर सकते हैं। यदि आप ADF में विभिन्न आकार वाली मूल प्रतियां रख देते हैं, तो सभी मूल प्रतियां उनमें से सबसे बड़े आकार में भेजी जाती हैं। इस विकल्प को सक्षम करें ताकि ADF में रखी मूल प्रति की स्कैनिंग समाप्त हो जाने के बाद प्रिंटर आपसे पूछे कि क्या आप कोई और पृष्ठ स्कैन करना चाहते हैं। फिर आप आकार के अनुसार अपनी मूल प्रतियों को छाँट सकते हैं और स्कैन कर सकते हैं तथा उन्हें एकल फ़ैक्स के रूप में भेज सकते हैं।
सीधा प्रेषण
कनेक्शन स्थापित होते ही, स्कैन की गई छवि को मैमोरी में सहेजे बगैर, मोनोक्रोम फ़ैक्स को एक प्राप्तकर्ता को भेज देता है। यदि आप इस विकल्प को सक्षम नहीं करते हैं, प्रिंटर स्कैन की गई छवि को मैमोरी में सहेजने के बाद संचार आरंभ कर देता है और बहुत सारे पृष्ठ भेजते समय मैमोरी पूर्ण त्रुटि उत्पन्न कर सकता है। इस विकल्प का उपयोग करके, आप त्रुटि से बच सकते हैं, लेकिन इससे फ़ैक्स भेजने में ज्यादा समय लगता है। कई प्राप्तकर्ताओं को फैक्स भेजते समय आप इस विकल्प का उपयोग नहीं कर सकते।
फ़ैक्स बाद में भेजें
अपने द्वारा निर्दिष्ट समय पर फ़ैक्स भेजें। इस विकल्प का उपयोग करते समय केवल मोनोक्रोम फ़ैक्स उपलब्ध होता है।
प्रेषक जानकारी जोड़ें
प्रेषक जानकारी जोड़ें:
आउटगोइंग फ़ैक्स में शीर्ष लेख जानकारी (प्रेषक का नाम और फ़ैक्स नंबर) शामिल करने की जगह का चयन करें या जानकारी शामिल न करें।
- बंद: बिना शीर्ष लेख जानकारी वाला फ़ैक्स भेजता है।
- चित्र के बाहर: फ़ैक्स के शीर्ष सफेद हाशिये में शीर्ष लेख जानकारी वाला फ़ैक्स भेजता है। यह शीर्ष लेख को स्कैन की हुई छवि पर अधिव्यापन होने से बचाए रखता है, यद्यपि, प्राप्तकर्ता को प्राप्त होने वाला फ़ैक्स मूल प्रति के आकार के आधार पर दो पत्रकों पर मुद्रित हो सकता है।
- चित्र के भीतर: स्कैन की गई छवि के शीर्ष से लगभग 7 मिमी नीचे शीर्ष लेख जानकारी वाला फ़ैक्स भेजता है। शीर्ष लेख छवि के साथ अधिव्याप्त हो सकता है, यद्यपि प्राप्तकर्ता को प्राप्त होने वाला फ़ैक्स दो दस्तावेज़ों में विभाजित नहीं होगा।
फ़ैक्स हेडर:
प्राप्तकर्ता के लिए शीर्ष लेख चयन करें। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, आपको पूर्व में एकाधिक शीर्ष लेख पंजीकृत करने चाहिए।
अतिरिक्त जानकारी:
उस जानकारी का चयन करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। आप आपका फ़ोन नंबर और गंतव्य सूची में से एक चुन सकते हैं।
संप्रेषण रिपोर्ट
आपके द्वारा फ़ैक्स भेजे जाने के बाद स्वचालित ढंग से रिपोर्ट प्रिंट करता है। केवल त्रुटि होने पर रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए त्रुटि होने पर प्रिंट करे चुनें। यदि सेटिंग > सामान्य सेटिंग > फ़ैक्स सेटिंग > रिपोर्ट सेटिंग > रिपोर्ट में फ़ैक्स चित्र संलग्न करें सेट है, तो दस्तावेज़ की छवि रिपोर्ट के साथ छपती है।
सभी सेटिंग हटाएँ
फ़ैक्स सेटिंग में सभी सेटिंग्स को उनके डिफ़ॉल्ट पर पुनर्स्थापित करता है।