यदि LCD स्क्रीन पर कोई त्रुटि संदेश प्रदर्शित होता है, तो समस्या को हल करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों या नीचे दिए गए समाधानों का पालन करें।
|
त्रुटि संदेश |
समाधान |
|---|---|
|
प्रिंटर त्रुटि प्रिंटर को फिर से चालू करें। अधिक विस्तृत विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
प्रिंटर में जो भी कागज़ या सुरक्षा सामग्री हो उसे हटाएं। अगर त्रुटि संदेश अभी भी दिखाई देता है, तो Epson सहायता से संपर्क करें। |
|
XX से कागज़ समाप्त। |
पेपर लोड करें और फिर पूरी तरह से पेपर कैसेट सम्मिलित करें। |
|
आपको इंक कार्ट्रिज बदलने की आवश्यकता है। |
इसे सुनिश्चित करने के लिए कि आपको प्रीमियम प्रिंट क्वालिटी प्राप्त हो और आपकी प्रिंट हेड सुरक्षित रहे, प्रिंटर द्वारा कार्ट्रिज बदलने का समय होने का संकेत देते समय एक वेरिएबल इंक सेफ्टी रिज़र्व कार्ट्रिज में रहता है। जब आप को ऐसा करने के लिए कहा जाए तब कार्ट्रिज बॉक्स बदलें। |
|
प्रिंटर का बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड का सेवा काल समाप्त होने वाला है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य हिस्सा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें। |
बॉर्डरलैस प्रिंटिंग इंक पैड को बदलने के लिए Epson या प्राधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें*। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है। जब तक इंक पैड बदला नहीं जाता है तब तक संदेश प्रदर्शित होता रहेगा। प्रिंटिंग प्रारंभ करने के लिए ठीक टैप करें। |
|
प्रिंटर का बॉर्डर रहित प्रिंटिंग इंक पैड का सेवा काल समाप्त हो गया है। यह उपयोगकर्ता द्वारा बदलने योग्य हिस्सा नहीं है। कृपया Epson सहायता से संपर्क करें। |
बॉर्डरलैस प्रिंटिंग इंक पैड को बदलने के लिए Epson या प्राधिकृत Epson सेवा प्रदाता से संपर्क करें*। यह उपयोगकर्ता की ओर से सर्विस योग्य भाग नहीं है। हालांकि, प्रिंटर का उपयोग न करने वाली सुविधाएँ जैसे कि स्कैन करना, उपलब्ध हैं। |
|
कागज़ सेटअप स्वतः प्रदर्शन बंद पर सेट है। कुछ सुविधाएँ शायद उपलब्ध न हों। विवरण के लिए, अपने दस्तावेज़ देखें। |
यदि कागज़ सेटअप स्वतः प्रदर्शन अक्षम है, तो आप AirPrint का उपयोग नहीं कर सकते हैं। |
|
किसी डायल टोन का पता नहीं चला। |
इस समस्या का हल सेटिंग > सामान्य सेटिंग > फ़ैक्स सेटिंग > मूल सेटिंग > पंक्ति प्रकार का चयन करके और फिर PBX का चयन करके किया जा सकता है। यदि आपके फोन सिस्टम को बाहरी लाइन से जुड़ने के लिए बाहरी पहुंच कोड की आवश्यकता पड़ती हो, तो PBX चुनने के बाद, पहुंच कोड सेट करें। कोई बाहरी फ़ैक्स नंबर दर्ज करते समय वास्तविक पहुंच कोड का उपयोग करने के बजाए # (हैश) का उपयोग करें। इससे कनेक्शन अधिक सुरक्षित बन जाता है। यदि त्रुटि संदेश अभी भी प्रदर्शित होता है, तो डायल टोन पहचान सेटिंग को अक्षम कर दें। किन्तु, इस सुविधा को अक्षम कर देने से, फ़ैक्स नंबर का पहला अंक कट सकता है और फ़ैक्स गलत नंबर पर जा सकता है। |
|
IP पता और सबनेट मास्क का संयोजन अमान्य है। विवरण के लिए अपने दस्तावेज़ देखें। |
सही IP पता या डिफ़ॉल्ट गेटवे दर्ज करें। सहायता के लिए उस व्यक्ति से संपर्क करें जो नेटवर्क सेटअप करता है। |
|
Cloud सेवाओं का उपयोग करने के लिए रूट प्रमाणपत्र अपडेट करें। |
Web Config चलाएं, और फिर रूट सर्टिफ़िकेट को अपडेट करें। |
|
जाँचें कि कंप्यूटर पर प्रिंटर ड्राइवर इंस्टॉल हो और यह कि प्रिंटर की पोर्ट सेटिंग सही हो। |
प्रिंटर ड्राइवर के रखरखाव टैब पर प्रिंट कतार क्लिक करें। जैसा कि नीचे बताया गया है, सुनिश्चित कर लें कि प्रिंटर के गुण > पोर्ट में प्रिंट पोर्ट का चयन ठीक से किया गया है। एक USB कनेक्शन के लिए “USBXXX” या एक नेटवर्क कनेक्शन के लिए “EpsonNet Print Port” का चयन करें। |
|
जाँचें कि कंप्यूटर पर प्रिंटर ड्राइवर इंस्टॉल हो और यह कि प्रिंटर के लिए USB पोर्ट सेटिंग सही हो। |
|
|
Recovery Mode |
प्रिंटर रिकवरी मोड में प्रारंभ हो गया है क्योंकि फ़र्मवेयर अपडेट विफल हो गया। फ़र्मवेयर अपडेट दोबारा प्रारंभ करने के लिए नीचे दिए गए उपायों का अनुसरण करें। 1. USB केबल से कंप्यूटर और प्रिंटर से कनेक्ट करें। (रिकवरी मोड के दौरान, आप नेटवर्क कनेक्शन के ऊपर फ़र्मवेयर अपडेट नहीं कर सकते हैं।) 2. अधिक निर्देशों के लिए अपने स्थानीय Epson वेबसाइट पर जाएं। |
* कुछ प्रिंट चक्रों में इंक पैड में अधिशेष इंक की एक बहुत छोटी मात्रा एकत्र की जा सकती है। पैड से इंक रिसाव को रोकने के लिए, उत्पाद को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पैड उसकी सीमा पर पहुंचते ही प्रिंटिंग रूक जाएगी। यह आवश्यक है या नहीं और कितनी बार है आपके द्वारा बॉर्डर रहित विकल्प का उपयोग कर प्रिंट किए जाने वाले पृष्ठों की संख्या के अनुसार भिन्न होगा। पैड के बदलने की आवश्यकता का अर्थ यह नहीं है कि आपके प्रिंटर ने अपने विनिर्देश के अनुसार कार्य करना बंद कर दिया है। प्रिंटर आपको यह सुझाव देगा कि पैड को बदलना कब आवश्यक है और इसे केवल अधिकृत Epson सेवा प्रदाता द्वारा ही निष्पादित किया जा सकता है। Epson वारंटी में इस प्रतिस्थापन का लागत शामिल नहीं है।