कंट्रोल पैनल का उपयोग करते हुए फ़ैक्स भेजना

आप कंट्रोल पैनल की सहायता से प्राप्तकर्ताओं के फ़ैक्स नंबर दर्ज करके फ़ैक्स भेज सकते हैं। प्रिंटर स्वचालित रूप से प्राप्तकर्ताओं को डायल करता है और फ़ैक्स भेजता है।

  1. मूल प्रतियाँ रखें।

    नोट:

    आप एक बार के संप्रेषण में अधिकतम 100 पृष्ठ तक भेज सकते हैं; हालांकि, मेमोरी की शेष मात्रा के आधार पर, आप 100 पृष्ठों से कम पृष्ठों वाला फ़ैक्स भी संभवतः न भेज सकें।

  2. होम स्क्रीन से फ़ैक्स चुनें।

  3. प्राप्तकर्ता निर्दिष्ट करें।

    आप एक ही मोनोक्रोम फ़ैक्स को संपर्क में 99 समूहों सहित 100 प्राप्तकर्ताओं को भेज सकते हैं। हालांकि, एक रंगीन फ़ैक्स एक बार में केवल एक प्राप्तकर्ता को ही भेजा जा सकता है।

    • मैन्युअल रूप से दर्ज करने के लिए: कीबोर्ड का चयन करें, प्रदर्शित स्क्रीन पर फ़ैक्स नंबर दर्ज करें और उसके बाद ठीक पर टैप करें।
      - विराम जोड़ने के लिए (डायल करने दौरान तीन सेकंड का विराम देने के लिए) हायफन (-) दर्ज करें।
      - यदि आपने पंक्ति प्रकार में कोई बाहरी पहुँच कोड सेट किया है, तो फ़ैक्स नंबर के प्रारंभ में वास्तविक बाहरी पहुँच कोड के बजाय “#” (हैश) दर्ज करें।
    • संपर्क सूची में से चयन करने के लिए: संपर्क का चयन करें और उस संपर्क पर निशान लगाएं। जिसे आप भेजना चाहते हैं अगर वह संपर्क में अभी तक पंजीकृत नहीं है, तो आप सबसे पहले प्रविष्टि जोड़ें का चयन करके प्राप्तकर्ता को पंजीकृत कर सकते हैं।
    • प्रेषित फ़ैक्स इतिहास से चयन करने के लिए: हाल का का चयन करें और फ़िर किसी प्राप्तकर्ता का चयन करें।
    नोट:
    • जब सुरक्षा में सीधा डायलिंग प्रतिबंध चालू पर सेट हो, आप केवल संपर्क सूची या प्रेषित फ़ैक्स इतिहास से प्राप्तकर्ताओं का चयन कर सकते हैं। आप फ़ैक्स नंबर मैन्युअल रूप से दर्ज नहीं कर सकते हैं।

    अपने द्वारा दर्ज प्राप्तकर्ताओं को हटाने के लिए, फ़ैक्स नंबर के क्षेत्र पर टैप करके प्राप्तकर्ताओं की सूची या LCD स्क्रीन पर प्राप्तकर्ताओं के नंबर प्रदर्शित करें, सूची से प्राप्तकर्ता चयन करें और फिर निकालें चयन करें।

  4. फ़ैक्स सेटिंग टैब का चयन करें और फिर आवश्यकतानुसार रिज़ॉल्यूशन एवं प्रेषण विधि जैसी सेटिंग बनाएं।

  5. प्राप्तकर्ता टैब चुनें और फिर फैक्स भेजें।

    • स्कैन की गई दस्तावेज़ छवि को जांचे बिना भेजना: पर टैप करें।
    • स्कैन करने के लिए स्कैन की गई दस्तावेज़ छवि की जांच करें और उसके बाद भेजें (केवल मोनोक्रोम में फ़ैक्स भेजते समय): प्राप्तकर्ता टैब पर पूर्वावलोकन का चयन करें।
      फ़ैक्स को ज्यों का त्यों भेजने के लिए, भेजना प्रारंभ करें का चयन करें। या फ़िर रद्द करें का चयन करके पूर्वालोकन को रद्द करें और उसके बाद चरण 3 पर जाएं।

    - : स्क्रीन को तीर की दिशा में घुमाता है।

    - : आकार बढ़ाता या घटाता है।

    - : पिछले या अगले पृष्ठ पर ले जाता है।

    नोट:
    • आप पूर्वावलोकन के बाद रंगीन फ़ैक्स नहीं भेज सकते हैं।

    • सीधा प्रेषण सक्षम होने पर, आप पूर्वावलोकन नहीं कर सकते हैं।

    • पूर्वावलोकन स्क्रीन के 20 सेंकेंड तक निष्क्रिय रहने पर, फ़ैक्स स्वतः ही भेज दिया जाता है।

    • प्राप्तकर्ता की मशीन की क्षमता के आधार पर आपके द्वारा पूर्वावलोकित की गई छवि की गुणवत्ता भेजे गए फ़ैक्स में भिन्न हो सकती है।

  6. भेजना पूर्ण होने पर मूल दस्तावेज़ हटाएँ।

नोट:
  • यदि फ़ैक्स नंबर व्यस्त है या कोई समस्या हो जाती है, तो प्रिंटर एक मिनट बाद अपने-आप फिर से दो बार डायल करता है।

  • भेजना रद्द करने के लिए पर टैप करें।

  • रंगीन फ़ैक्स भेजने में अधिक समय लगता है क्योंकि प्रिंटर स्कैनिंग और भेजने का कार्य साथ-साथ करता है। जब प्रिंटर रंगीन फ़ैक्स भेज रहा होता है, तो आप अन्य सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकते हैं।